फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिम्मेदारियों का बोझ कम नहीं कर पाया खेलों के प्रति जुनून

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉरपोरेट लीग में दमखम दिखा रहे खिलाड़ियों की कहानी प्रेरणादायी, व्यस्तताओं के बीच भी खेल के लिए निकाल रहे
विज्ञापन


बरेली। खेल के प्रति जुनून उम्र और जिम्मेदारियों का मोहताज नहीं होता। कॉरपोरेट लीग में खेल रहे कई खिलाड़ी इस बात को साबित कर रहे हैं। इन्होंने बचपन में खेलना शुरू किया था। अब अपने पेशे, परिवार और सामाजिक दायित्वों के बीच भी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखा है। इनमें से कोई स्कूल में पीटीआई बनकर नई पीढ़ी को प्रशिक्षण दे रहा है, तो कोई नौकरी और व्यापार के बीच समय निकालकर मैदान पर उतर रहा है। यह सभी खिलाड़ी इस बात की मिसाल हैं कि अगर मन में चाह हो तो खेल की चमक कभी फीकी नहीं पड़ती।

नई पौध को तैयार करने में जुटे हैं राहुल
सनसिटी निवासी 46 वर्षीय राहुल कपूर का खेल से जुड़ाव वर्ष 1995 में तब शुरू हुआ, जब उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच ओपी कोहली के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह अंडर-16, 19 में जिला टीम और वर्ष 2003 से विश्वविद्यालय की टीम का चार बार प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने वर्ष 2008 से 2014 तक अपनी क्रिकेट अकादमी संचालित की। बीपीएड पूरा करने के बाद वह वर्ष 2019 में शहर के एक निजी स्कूल में पीटीआई के रूप में कार्यरत हुए। राहुल आज भी स्थानीय टूर्नामेंट्स में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
विज्ञापन



नौकरी और फिटनेस के बीच खेल से जुड़े हैं रियाज
सीबीगंज निवासी 34 वर्षीय रियाज अफरीदी बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन रहे हैं। उन्होंने दो बार लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2010 में उच्च शिक्षा और नौकरी के कारण उन्हें कुछ समय के लिए खेल से दूरी बनानी पड़ी। वर्ष 2021 में उन्होंने दोबारा क्रिकेट में वापसी की और अब वे कॉरपोरेट लीग में नियमित रूप से खेलते हैं।
विज्ञापन



व्यापार के साथ खेल को भी दिया समान स्थान
हार्टमन क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय शुभम कौशिक दवा व्यापारी हैं, लेकिन क्रिकेट उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनके परिवार में पिता और चाचा दोनों का ही खेल में रुझान रहा है। वर्ष 2007 में उन्होंने प्रदेश स्तर पर क्रिकेट खेला है। व्यापार की व्यस्तता के बावजूद शुभम कौशिक आज भी कॉरपोरेट लीग में सक्रिय हैं। वे सप्ताहांत पर अभ्यास करते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें