फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिस्टल दिखाकर नकदी और जेवरात लेकर भागे दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दबंगों ने एक युवक को रास्ते में घेर उसके सीने पर पिस्टल तानकर 50 हजार रुपये की नकदी और उसके भाई के गले में पहने सोने की चेन छीन ली। बाद में दबंग उसे कार में खींच कर अपहरण करने का प्रयास करने लगे। राहगीरों के पहुंचने पर दबंग धमकी देते हुए भाग गए। युवक ने थाना नवाबगंज में वारदात की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फरीदापुर गांगा उर्फ नवादा गांव के रंजीत सिंह बृहस्पतिवार को अपने भाई अजीत सिंह के साथ बरेली से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही कस्बे के पटेल चौक पर पहुंचे। उसी बीच हाफिजगंज गांव के एक दबंग ने अपने छह साथियों के साथ आकर उन्हें और उनके भाई को रास्ते में घेर लिया। दबंग ने उनके ऊपर पिस्टल तान दी। साथ ही उनकी जेब में रखे 50 हजार रुपये और उनके भाई के गले में पहने सोने की चेन झपट ली। युवक ने विरोध किया तो दबंग उन्हें अपनी कार में खींच ले जाने लगे। राहगीरों के आने पर आरोपी भाग गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें