नवाबगंज। गुरुवार की शाम दबंगों ने नगर के चौपला चौराहे पर एक छात्र को दुकान से खींचकर पीटा। छात्र की मां ने तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नगर की नई बस्ती पश्चिमी के रहने वाले राज मिस्त्री कदीर अहमद का पुत्र अरमान, जो कक्षा 12वीं का छात्र हैं। गुरुवार को कस्बे के चौपला चौराहे पर स्थित एक दुकान पर बैठा था। तभी बस्ती के तीन लोग वहां आ धमके। छात्र अरमान को दुकान से बाहर खींचकर खूब पीटा। छात्र का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने इन दबंगों को बस्ती में नशा करने को मना किया था। छात्र को पीटने की यह फुटेज सीसी कैमरे में कैद है। तहरीर देने के बाद छात्र के परिजनों को अब कार्रवाई का इंतजार है। संवाद