फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर जा रहे ग्रामीण को शराबियों ने रोक कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बाइक से घर आ रहे ग्रामीण के साथ शराब पी रहे दबंगों ने मारपीट की। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद आरोपी चले गए। फिर कुछ देर बाद पीड़ित के घर आकर हवाई फायरिंग करते हुए मारपीट की। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



फरीदपुर क्षेत्र के ब्राहिमपुर कुंदन गांव निवासी राजेश ने बताया कि 27 जून की शाम अपनी बाइक से फरीदपुर से अपने गांव आ रहे थे। तभी फाटक के पास रास्ते के किनारे कादरगंज गांव निवासी पुष्पेंद्र, रेलवे फाटक निवासी भूरे, नितिन व नवादावन का विपिन शराब पी रहे थे, जब उनके करीब से बाइक निकाली तो वे लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर राहगीर पहुंच गए और बीच-बचाव कर दिया। कुछ ही देर बाद आरोपी पीड़ित के गांव पहुंच गए और उसके घर में घुस कर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें