फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के लिए तोड़ दी डलावघर की दीवार

Thu, 10 Dec 2015 02:18 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सतीपुर इलाके में नाला निर्माण के लिए बुधवार को लोगों ने हंगामा कर दिया। घरों से उठाया गया कू ड़ा न फेंकने देने के साथ ही डलावघर की दीवार भी तोड़ दी। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने लोगों को जैसे तैसे शांत कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। मामले को संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना था कि पक्के नाले का निर्माण कराया जाए ताकि गंदगी न फैले।
विज्ञापन

सतीपुर इलाके में कच्चे नाले की वजह से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके पास ही डलावघर भी है, जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नाले में  जानवर बैठते हैं। इसकी वजह से नाले की चौड़ाई भी बढ़ती जा रही है। पहले नाला डेढ़ से दो मीटर का था, वहीं अब यह तीन से चार मीटर का हो गया है। सफाई व्यवस्था ठीक न होने से हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। बुधवार सुबह जब नगर निगम कर्मी यहां कू ड़ा डालने पहुंचे तो लोग भड़क उठे। खूब हंगामा किया और सफाई निरीक्षक से भी उलझ गए।

जानवर पालने वाले दो लोगों का चालान
इलाके में लोग सबसे ज्यादा सुअर पालन करने वालों से नाराज हैं। जानवर गंदगी फैलाते रहते हैं। शिकायत के बाद मुख्य सफाई निरीक्षक विमल मिश्रा ने फूलंचद और बाबूलाल का चालान किया। दो अन्य का चालान गुरुवार को किया जाएगा।
विज्ञापन



नाले की वजह से गंदगी ज्यादा है। लोग हंगामा कर रहे थे उनको शांत कराया गया, न मानने पर पुलिस भी बुलानी पड़ी। नाले के निर्माण के लिए बात हो चुकी है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें