फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार वर्षों से टूटी पड़ी सड़क का नहीं हुआ निर्माण

विज्ञापन
क्यों लडिया मार्ग बिजासन की तरफ दो दर्जन से ज्यादा गांव
विज्ञापन
क्योंलड़िया। बीसलपुर मार्ग को जोड़ने वाली क्योलड़िया से निकली सड़क चार वर्षों से टूटी पड़ी है। इस सड़क में 2 फीट से अधिक गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण से अब दर्जनों ग्रामों के लोगों को यहां से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रुकुमपुर, गुलड़िया, लेखराज चंद्रपुर, वैवाही, प्रहलादपुर, पेहना, विक्रमपुर, लाल्हौर समेत तमाम ग्रामों की जनता के लिए यह एकमात्र सड़क है। इतना ही नहीं इसी सड़क से सावन मास में कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालु भी निकाल कर जाते हैं। इस टूटी सड़क के लिए किसी भी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने गौर नहीं किया है। इसके कारण चार वर्षों से इन गड्ढों में होकर उपरोक्त गांवों के ग्रामीणों को निकलना पड़ता है। वर्षा ऋतु के आने पर इस सड़क पर बाइक लेकर निकलना तो दूर पैदल भी निकालना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें