हाफिजगंज। पुलिस के मना करने के बावजूद गांव दुआवट में रात में दूसरे समुदाय के लोगों ने विवादित जगह पर कब्जा कर विवाद को बढ़ा दिया है। इससे दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए हैं। अब मामले में एसडीएम नवाबगंज और थाना पुलिस को शिकायतीपत्र देकर ग्रामीणों ने निर्माणाधीन ढांचे को हटाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव दुआवट के लेेखराज गंगवार ने बताया कि गांव में सरकारी भूमि है, जो विवादित है। एसडीएम को सौंपे पत्र में आरोप है कि सोमवार को दूसरे समुदाय के लोगों ने मिट्टी का पटान किया था, जिसे पुलिस से रुकवा दिया, लेकिन उसके बाद उक्त लोगों ने मंगलवार की रात उसमें नींव भरकर कब्जा जमा लिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त सरकारी भूमि पर धार्मिक स्थल मस्जिद या कुछ और बनवा सकते हैं। उन्हाेंने एसडीएम नवाबगंज व थाना हाफिजगंज पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपा है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। संवाद