नगर निगम ने दिया है बजट, लोक निमार्ण विभाग करा रहा निर्माण
बरेली। पीलीभीत रोड पर स्थित बीसलपुर पुलिया सिक्स लेन होगी। फिलहाल, यह फोर लेन के हिसाब से बन चुकी है। टू लेन और बनना है। निर्माण पूरा होने पर यातायात को रफ्तार मिलेगी।
पुलिया को सिक्स लेन बनाने के लिए नगर निगम ने 80 लाख रुपये मंजूर किए थे। लोक निर्माण विभाग ने एक हिस्से का निर्माण पूरा कर 20 अगस्त से उसे आवागमन के लिए खोल दिया है। दूसरे हिस्से पर ट्रैफिक 15 सितंबर तक शुरू होगा। इस हिस्से की छत पड़े दस ही दिन हुए है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह के मुताबिक, छत पक्की होने के लिए कम से कम 28 दिन चाहिए।
उन्होंने बताया कि 23 मीटर चौड़ी सड़क के हिसाब से पुलिया बनाई जा रही है। 15 मीटर हिस्से में निर्माण हो चुका है। पुलिया बनने से जगतपुर समेत छह वार्डों को जलभराव से राहत मिली है और पीलीभीत मार्ग पर यातायात सुचारु हुआ है। रोज 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन आसान हो गया है। ब्यूरो