फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव, जमीन पर टिके थे पैर

विज्ञापन
सुरेश सागर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चचेरे भाई ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि

बरेली। नवादा शेखान निवासी श्रमिक 25 वर्षीय सुरेश सागर का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। उनके पैर जमीन पर टिके थे। जिसके चलते परिजन नेेे हत्या की आशंका जताई लेकिन पोस्टमार्टम में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

चचेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि सुरेश घर में अकेले ही रहते थे। उनके बड़े भाई सुंदरलाल की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए उन्हें जहां काम मिलता है, वहीं रुक जाते हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सुरेश के साथ काम करने वाले वीरेंद्र उन्हें बुलाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला था और पंखे में बंधे अंगोछा से उनका शव लटक रहा था। वीरेंद्र की सूचना पर ही वह और मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे तो चारपाई के पास ही सुरेश के पैर जमीन पर टिके थे और गले में फंदा कसा था। जीभ बाहर नहीं निकली थी लेकिन मुंह से झाग निकल रहे थे। इस आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी तो शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। आत्महत्या का कोई भी कारण होने से उन्होंने इनकार किया है। हालांकि, पोस्टमार्टम में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें