फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Fri, 24 Apr 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। गांव गौसगंज सराय में साहिल (16) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। साहिल उर्फ भूरे अपने पिता हामिद के साथ भूसा बेचने का काम करते थे। बृहस्पतिवार देर शाम घर लौटने के दौरान हामिद को वह नहीं मिला। खोजबीन की तो साहिल का शव पेड़ पर फंदे लटका पाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, हामिद खजुआ तालाब के पास मेन रोड के किनारे भूसा बेचने का काम करते हैं। साहिल उनकी मदद करते थे। भूसा बेचने के बाद लौटने के दौरान बृहस्पतिवार को साहिल नहीं मिले तो हामिद ने खोजबीन की। खोजबीन करने पर शव मिला तो हामिद बेसुध हो गए। कुछ समय बाद हामिद ने शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पिता-पुत्र में किन्हीं कारणों से अनबन रहती थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता-भाई ने जताई हत्या की आशंका
साहिल की मां की छह साल पहले मौत हो चुकी थी और पिता ने दो साल पहले दूसरी शादी कर ली है। साहिल के भाई अहमद ने साहिल की मौत को रंजिश के चलते हत्या बताया है। अहमद के अनुसार, करीब चार माह पहले कबूतर को लेकर गांव के एक व्यक्ति और साहिल के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साहिल को लाठी-डंडों से पीटा था। इस मामले में पिता हामिद ने थाने में शिकायत की थी, लेकिन गांव के लोगों ने समझौता करा दिया था। हामिद ने भी हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि झगड़ा करने वाले लड़के घटना के दिन कई बार भूसे वाले फड़ से गुजरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें