फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किला नदी में डूबे राहुल का शव 20 घंटे बाद उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला छावनी निवासी राहुल राठौर का शव रविवार सुबह किला पुल के नीचे पानी में उतराता मिला। वह शनिवार दोपहर किला नदी में डूब गए थे। पोस्टमाॅर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। फेफड़े व अन्य अंगों में पानी भरा हुआ मिला।
विज्ञापन

राहुल राठौर (27) किला पुल के नीचे अपने बड़े भाई सचिन की मिठाई की दुकान पर बैठते थे। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे वह किसी काम से किला नदी के किनारे गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गए। दूसरी ओर, पुलिस का दावा है कि राहुल खुद नदी में कूदे थे और किनारे खड़े लोग उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे।
सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ नितिन कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया। शनिवार शाम तक राहुल का पता नहीं चल सका था, जिसके बाद अभियान रोक दिया गया था। रविवार दोपहर उनका शव किला पुल के नीचे उतराता मिला।
विज्ञापन

वर्जन
किला नदी में डूबकर ही राहुल की मौत हुई है। शव परिवार को सौंप दिया गया है। किसी तरह का आरोप नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल नहाने के लिए नदी में कूदा था, लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से निकल नहीं सका। - नितिन कुमार, सीओ टू
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें