दुनका। रात भर गायब रहने के बाद युवक का शव घर के सामने ही नाले में पड़ा मिला। उसके भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी श्रीपाल ने पुलिस को बताया कि उसके 38 वर्षीय भाई राजपाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद रविवार की रात आनंदपुर बाजार में किसी काम से गए थे। रातभर जब वह वापस घर नहीं आए तो परिजनों को चिंता सताने लगी। सुबह करीब पांच बजे भाई का शव घर के सामने ही नाले में पड़ा मिला। घर के सामने ही नाले को पार करने के लिए सीमेंट के पोल की छोटी पगडंडी डाल रखी है। आशंका है कि पैर फिसलने से भाई की गिरकर मौत हो गई। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। संवाद