बरेली। बिथरी के गांव बिहारीपुर में ससुराल आए युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।रविवार सुबह 38 वर्षीय राकेश का शव बिहारीपुर में महेंद्र के खेत में पेड़ पर उसी की पेंट के सहारे लटका हुआ मिला। राकेश थाना फरीदपुर के सिमरा बोरीपुर गांव का निवासी था और विवाह समारोह में शामिल होने आया था। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने परिजनों से पूछताछ के बाद बताया कि राकेश शराब पीने का आदी था। वह अपने सारे खेत बेच चुका था और इनसे मिले रुपयों को भी शराब पीने और दोस्तों पर खर्च कर चुका था। शायद तंगी या नशे के कारण उसने आत्महत्या कर ली। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद