फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहगुल नदी के किनारे गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

Wed, 23 Oct 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। तीन दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को बहगुल नदी के किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जहूरगंज निवासी चंद्रसेन (35) 19 अक्तूबर से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। मंगलवार को भुड़िया कॉलोनी के पास एक ग्रामीण बहगुल नदी की ओर गया तो उसने झाड़ियों के बीच पानी भरे गड्ढे में शव पड़ा देखा। तुरंत ही उसने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया।
उन्होंने शव की पहचान चंद्रसेन के तौर की तो पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव कीड़ों और मछलियों का खाया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि 19 अक्तूबर को ही चंद्रसेन डूब गए होंगे। यहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। इस वजह से किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रसेन नशे के आदी थे। ऐसे में नशे की हालत में डूबने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें