फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुएं में उतराता मिला किसान का शव

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक श्रीपाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
क्योलड़िया। गन्ने के खेत की सिंचाई करने निकला किसान का शव कुएं के पानी में उतराता मिला। परिजनों के साथ ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकलवाया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र क्योलड़िया के डंडिया सफदरअली गांव में 37 वर्षीय श्रीपाल पुत्र गेंदनलाल खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे।
मंगलवार की सुबह श्रीपाल अपनी पत्नी प्रियंका से गन्ने के खेत में सिंचाई करने को कह कर चला गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने कुएं में श्रीपाल का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन रोते हुए पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से एंबुलेंस चालक घायल : मीरानपुर कटरा। कार की टक्कर से एंबुलेंस चालक घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी से बरेली रेफर किया गया है। फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी सुमित कुमार गुप्ता सीएचसी में एंबुलेंस चालक के पद पर तैनात हैं।
मंगलवार को रोडवेज स्टेशन के गेट के पास उनकी स्कूटी में एक कार की टक्कर लग गई। इससे वह घायल हो गए। कार एक पुलिस कांस्टेबल की है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घायल की कार चालक पुलिस कांस्टेबल से इलाज कराने की बात हुई है। संवाद

नवाबगंज फोटो 1 मृतक श्रीपाल का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें