फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीसरे दिन नदी में डूबे युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद शुक्रवार को स्थानीय तैराकों की कोशिश के बाद शुक्रवार को मिल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पूर्व बुधवार की शाम करीब पांच बजे कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर के रहने वाले 32 वर्षीय युवक करन कस्बा के नजदीक बहने वाली बहगुल नदी किनारे बाढ़ देखने गए थे। अचानक पैर फिसलने से वह नदी में डूब गए। बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का शव नहीं मिल सका। तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह स्थानीय तैराकों की मदद से युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। थाना अध्यक्ष धमेंद्र बिश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। मृतक अभी तक अविवाहित था। भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। युवक का शव मिलने के बाद परिजन बिलख रहे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें