फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुटीक कर्मचारी की हत्या कर पटरी पर रखा था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हत्या कर रखे गए शव की पहचान किला इलाके के ही बुटीक कर्मचारी अनस के तौर पर हुई है। पहचान के बाद परिवार ने शव सुपुर्दे खाक कर दिया। अनस की मां ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

शनिवार को एक युवक का शव पटरी पर मिला था। ट्रेन आने से पहले ही पुलिस ने शव हटा लिया। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। सोमवार को पता लगा कि शव मोहल्ला कटघर निवासी अनस (20) का था। उनकी शादी नहीं हुई थी। मां शबनम ने बताया कि अनस तीन साल से कोतवाली क्षेत्र में एक मार्ट के पास बुटीक पर डिजाइनिंग का काम करते थे। एक जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह काम खत्म करके वह घर को निकले थे मगर पहुंचे नहीं।
शबनम ने बताया कि उनका बेटा अनस काफी सीधा था। उसकी हत्या कोई क्यों करेगा, वह नहीं समझ पा रही हैं। उसके मोबाइल फोन पर कुछ समय से कोई कॉल जरूर आ रही थी जिससे वह परेशान लग रहा था। पर उसने इस बारे में कुछ नहीं बताया। अनस के पिता कबाड़े का काम करते थे, कई साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। एक छोटा भाई है। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें