फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली क्लब के कर्मचारी का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटा गांव निवासी 28 वर्षीय रंजीत वाल्मीकि का शव रविवार रात जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है। बताया जा रहा है कि रात में पत्नी से झगड़े के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि रंजीत वाल्मीकि बरेली क्लब में संविदा पर काम करता था। उसने वर्ष 2020 में दीपा से प्रेमविवाह किया था। उसके दो बच्चे छह साल का लड्डू और चार साल का मटरू हैं। पुलिस जांच के अनुसार शनिवार रात नौ बजे रंजीत का अपनी पत्नी दीपा से झगड़ा हुआ था। दीपा ने आरोप लगाया था कि रंजीत किसी और महिला से बात करता है। झगड़े के बाद दीपा बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद रंजीत भी गुस्से में घर से निकल गया था।
रविवार रात रंजीत का शव गांव से कुछ दूर पचपेड़ा लाइन के पास जंगल में एक पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर कैंट थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस को शव के पास से मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस का कहना है कि जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गहनता से जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें