फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली मंडल की टीम ने विंध्याचल मंडल को 4-1 से दी मात

Tue, 08 Sep 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आगरा में सोमवार से शुरू हुई सब जूनियर इंटर रीजन स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन मुकाबले में बरेली मंडल की टीम ने विंध्याचल मंडल को 4-1 से शिकस्त दी और तीन अंक हासिल किया। बरेली की टीम को अपने पूल में चार मैच खेलने हैं। टीम के प्रदर्शन को देखते हुए उसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बारिश और कीचड़ के बावजूद बरेली मंडल के खिलाड़ियों ने मैदान पर जबरदस्त तालमेल का परिचय दिया। मैच के 14वें मिनट में हरषित सिंह, ईशान अली और अनग ने बॉल को गोल पोस्ट के पास खड़े राघव कुमार की तरफ बढ़ाया। राघव ने 15 गज की दूरी से किक लगाकर उसे गोल में पहुंचाया। 21वें मिनट में राघव ने दूसरा गोल दागा।

बारिश और कीचड़ के कारण कुछ खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी। इस पर कोच अरविंद शर्मा ने टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया। हाफ टाइम के बाद 48वें मिनट में पवन राजपूत के पास पर ईशान अली ने गोल दागा, जबकि 64वें मिनट में मानविक के पास पर देव कुमार ने गोल करके बरेली का स्कोर 4-0 कर दिया। आखिरी क्षणों में विंध्याचल मंडल की टीम ने एक गोल किया। अंततः बरेली ने यह मुकाबला 4-1 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें