फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली में बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक से रोज प्रभावित होगा पांच करोड़ का कारोबार

Sat, 01 Nov 2025 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार ने सीएनजी, इलेक्टि्रक और बीएस-6 श्रेणी के अलावा अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कौशांबी, दिलशाद गार्डन, लोनी बॉर्डर, यूपी गेट, सूर्य नगर, सोनिया विहार में प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। ट्रांसपोर्ट, फल, सब्जियों समेत अन्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि इससे रोज पांच करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

परिक्षेत्र की 125 रोडवेज बसें भी कौशांबी तक ही जा सकेंगी। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि प्रतिबंध के दौरान रोडवेज की बीएस-6 श्रेणी से नीचे की बसों को कौशांबी तक चलाया जाएगा। इनमें बरेली-दिल्ली के बीच एसी बस सेवा भी शामिल है। बीएस-6 श्रेणी की 20 एसी बसों का आवंटन बरेली परिक्षेत्र को हो चुका है। इन बसों को केंद्रीय कार्यशाला से जल्द मंगाकर जरूरत के अनुसार दिल्ली रूट पर लगाया जाएगा।
सब्जी आढ़ती मुकेश मौर्य ने बताया कि इन दिनों बरेली से फूलगोभी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, आलू, मेथी, पालक समेत कई सब्जियों को दिल्ली भेजा जा रहा है। दिल्ली में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने की सूचना के बाद ट्रांसपोर्टर माल के परिवहन से कतरा रहे हैं। ट्रांसपोर्टर रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि भी इस प्रतिबंध से कारोबार प्रभावित होने की बात कही।
विज्ञापन

फल, सब्जी, सरसों के तेल, खाद्य व रसद की होती है आपूर्ति
द बरेली ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने बताया कि बरेली समेत आसपास के जिलों से दिल्ली के लिए सब्जियों, फलों, सरसों के तेल, खाद्य व रसद सामग्री की आपूर्ति की जाती है। दिल्ली से फल, कपड़े, विद्युत उपकरण बरेली आते हैं। रोजाना औसतन 100-120 ट्रक बरेली से दिल्ली के बीच दौड़ते हैं। इस प्रतिबंध का व्यापार और ट्रांसपोर्ट पर बुरा असर पड़ेगा।
जिले में दिल्ली के मानक के अनुसार माल वाहनों की संख्या शून्य
बरेली में किसी ट्रांसपोर्टर के पास सीएनजी, इलेक्टि्रक और बीएस-6 श्रेणी के वाहन नहीं हैं। एआरटीओ परिवहन ने बताया कि बरेली में 20 हजार से ज्यादा माल वाहक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें सीएनजी, इलेक्टि्रक और बीएस-6 श्रेणी के माल वाहक वाहनों की संख्या शून्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें