फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार करोड़ की लागत से होगा क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
फरीदपुर ब्लॉक में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक के फोटो
विज्ञापन
फरीदपुर। चार करोड़ रुपये की लागत से फरीदपुर क्षेत्र में विकास कार्य होंगे। ब्लॉक परिसर में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। फरीदपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार दोपहर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए कई योजनाएं स्वीकृत की गईं। बैठक में क्षेत्र के लिए जल संरक्षण करने के लिए कार्य का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, जल निकासी के लिए नाला व नाली निर्माण का प्रस्ताव हुआ। गांवों में सीसी मार्गों के निर्माण एवं तालाबों से कटने वाले संपर्क मार्गों को बचाने के लिए सुरक्षा दीवारों को बनाने के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक का संचालन विधायक प्रतिनिधि प्यारेलाल कश्यप ने किया। इस मौके पर फरीदपुर विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल, वीडीओ रामाशंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें