शेखापुर गांव में पृथ्वीराज सिंह का गिरा मकान
कुआंडांडा। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में दो मकान गिर गए, जिसमें दबकर कुछ लोग चोटिल हो गए। वहीं, छह गांव को जोड़ने वाला लिंक रोड पुलिया समेत बह गया। इससे लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है।
रविवार रात हुई भारी बारिश से सीतापुर गांव में पृथ्वीराज सिंह का मकान के पीछे का हिस्सा गिर गया। गनीमत यह रही कि मकान के सभी लोग कमरों की जगह बरामदे में सो रहे थे, जिससे हादसा बच गया। वहीं, गांव के राजवीर सिंह व उसके भाई की पड़ी झोपड़ी भी गिर गई। झोपड़ी में रह रहा परिवार चोटिल हो गया। इनोनिया-मोहनपुर को जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गया। करीब 5 मीटर मार्ग पानी के बहाव में प्रभावित हुआ। इससे आधा दर्जन गांव का रास्ता बंद हो गया। शेखापुर में बह रही देवहा नदी से क्षेत्र जलमग्न है। संवाद
शेखापुर गांव में पृथ्वीराज सिंह का गिरा मकान