फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जाति छिपाकर किया इकरारनामा, कई लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट क्षेत्र के मोहनपुर निवासी आकाश मौर्य ने महेशपुर अमरिया निवासी झाझन लाल, बनवारी लाल और सावित्री देवी से मानपुर चिकटिया स्थित एक जमीन का 2.22 करोड़ में सौदा किया था। बयाना लेने के बाद इन लोगों ने इकरारनामा कर दिया। बाद में पता लगा कि ये लोग अनुसूचित जाति के हैं। बिना सरकार की अनुमति के उनकी जमीन नहीं खरीदी जा सकती। आरोप है कि जाति छिपाकर जमीन का सौदा कर इकरारनामा कर दिया और बयाना के रुपये हड़प लिए। कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ब्लेड मारकर युवती के कपड़े फाड़े

बरेली। बड़ा बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करने वाली युवती देर शाम घर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से एक बाइक आई। बाइक पर दो लोग सवार थे। एक युवक ने पीछे से ब्लेड मार कर युवती के कपड़े फाड़ दिए। युवती उनको पहचान नहीं सकी। किला पुलिस ने युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिक्षण संस्थान का गेट और दीवार तोड़कर अंदर घुसा ट्रक

बरेली। बुखरा रोड स्थित आरबीएमआई के मेन गेट और दीवार को तोड़कर तेज रफ्तार ट्रक अंदर घुस गया। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। संस्थान के भीतर भी काफी नुकसान हुआ है। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी आन सिंह रौतेला ने अलीगढ़ निवासी ट्रक मालिक संदीप रजिस्टिक के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय की दीवार गिरी

फोटो



बरेली। शुक्रवार रात किसी समय एसएसपी कार्यालय की दीवार अचानक गिर गई। शनिवार सुबह इसकी जानकारी हुई। एसएसपी कार्यालय की बाहरी दीवार से ही लगा हुआ वाहन स्टैंड है। यहां फरियादियों और पुलिस कर्मियों के वाहन खड़े रहते हैं। दिन में यहां काफी भीड़ भी रहती है। अगर दीवार दिन में गिरती तो हादसा हो सकता था। दीवार गिरने का कारण साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें