फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दीवार गिरने से दबे दंपती, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली /रामनगर। मधकरा गांव में दीवार गिरने से दंपती उसके नीचे दब गए। अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पति का इलाज किया जा रहा है। गांव वालों का कहना है कि खराब निर्माण सामग्री का प्रयोग करने से दीवार गिर गई।
विज्ञापन

मधकरा गांव के रहने वाले पन्नालाल (40) और उनकी पत्नी ओमवती (35) शुक्रवार देर रात खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मकान की एक पक्की दीवार भरभरा कर दंपती के ऊपर गिर गई। दोनों मलबे के नीचे दब गए। बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर जुटे गांव वालों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। 112 पुलिस को भी सूचना दी गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए रामनगर पीएचसी ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने ओमवती को मृतक घोषित कर दिया। पन्नालाल का उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत नाजुक है। पुलिस ने ओमवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। इंस्पेक्टर सिरौली हरि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें