फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस हिरासत से किशोरी को ले जाने में आरोपी हवालात से फरार, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। दूसरे समुदाय की किशोरी को ले जाने वालों की मदद के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार युवक रविवार की रात पुलिस थाने से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण की पुत्री को कुलदीप, हरीश व सुमित फुसलाकर ले गए थे। इस मामले में युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने सुमित की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसका संपर्क नन्हू से मिला, जो उन तीनों की मदद कर रहा था। दो दिन पहले क्योलड़िया पुलिस दिल्ली से पकड़कर नन्हू को थाने लाकर पूछताछ कर रही थी।
रविवार की रात आरोपी शौचालय जाने के बहाने से चकमा देकर हवालात की दीवार कूदकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी। शौचालय का बहाना बनाकर वह फरार हो गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें