आंवला। किशोरी की हत्या के प्रयास में उसके भाई को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पिछले सप्ताह शुक्रवार दोपहर घर के बाहर पानी भरने गई किशोरी संदिग्ध हालात में गोली लगने से गंभीर घायल हो गई थी। पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किशोरी के भाई को गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी की बहन का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। कई माह पहले किशोरी प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसकी थाना पुलिस में किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। तभी से लोकलाज के चलते भाई बहन में झगड़ा होता रहता था। इसी को लेकर आरोपी भाई ने बहन को गोली मारी थी। संवाद