फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा नगर आवासीय कॉलोनी में बिजली संकट, कई निर्माण अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए से जुड़ी समस्याएं और सुझाव लेकर बृहस्पतिवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सचिव से मुलाकात की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने रामगंगा नगर आवासीय योजना में बिजली कनेक्शन न होने से कई निर्माण कार्य अटकने की बात कही।
विज्ञापन

सचिव ने माह भर में कनेक्शन संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यावसायिक निर्माण को प्राधिकरण या तो स्वीकृत नहीं करता है या स्वीकृति के पश्चात भी निर्माण के दौरान अड़ंगे लगाए जाते हैं।
महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने एअरपोर्ट को नैनीताल हाईवे से जोड़ने की मांग की। वरिष्ठ व्यापारी गुरशरण वीर ने नक्शा स्वीकृत न होने की बात रखी। यहां मनमोहन सब्बरवाल, दर्शन लाल भाटिया, कैलाश मित्तल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें