फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुल्हन के जीजा को मारने वाले आरोपियों के भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी समारोह में दुल्हन के जीता को चाकू मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वधू के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गरेम गांव के देव कुमार का नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात गई थी। बरात दुल्हन के घर पर पहुंची। उसी बीच वर पक्ष की ओर से राकेश व गौरी शंकर ने बरात में शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। वधू पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर रहे वधू के बहनोई को गौरी शंकर ने चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उनका इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद वधू पक्ष के लोगों ने बरात को लौटा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने राकेश और गौरीशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें