शीशगढ़। एक छात्र का शुक्रवार को कस्बे से अपहरण होते होते बचा। लोगों ने अहपरण करने वाले को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को नशेड़ी बताते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
कस्बे के बिलासपुर बस अड्डा निवासी एलकेजी का चार वर्षीय छात्र आरिस रजा शाम को अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति बड़ा सा थैला लेकर छात्र के पास पहुंचा। उसने थैले से एक केला निकाल कर छात्र को दिया। उसके बाद कुछ टाफी भी बच्चे को दी। उसके बाद बच्चे की अंगुली पकड़कर उपरोक्त ले जाने लगा। साथी बच्चों के पूछने पर युवक ने बताया कि वह उनका भतीजा है। साथी बच्चों के शोर मचा देने पर बच्चे के फूफा इसरार अहमद आ गए, जिन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति नशेड़ी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद