फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेहूं चोरी करने पर आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

Sun, 17 May 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। घर से शनिवार रात गेहूं चोरी करके ले जा रहे आरोपी चंद्रसेन को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजयपाल की तहरीर पर चंद्रसेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पहरापुर उर्फ भगौतीपुर निवासी अजयपाल ने बताया कि उनके मकान का दरवाजा और दीवार टूटी हुई है। इसका फायदा उठाकर गांव का ही चंद्रसेन शनिवार की रात घर में घुस गया। आरोप है कि उसने गेहूं से भरी एक बोरी पार कर दी। दोबारा बोरी चोरी करने घुसा, तो खटपट से अजयपाल जाग गए।
अजयपाल ने चंद्रसेन को देखकर शोर किया तो आसपास के ग्रामीण जाग गए। उन्होंने आरोपी चंद्रसेन को घेरकर पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को गांव के चौराहे पर बिजली के खंभे से बांध दिया। उसकी पिटाई की और चोरी किए सामान के बारे में पूछा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को खंभे से खुलवाया और पूछताछ की। चंद्रसेन की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के पास से चोरी की गईं गेहूं की दो बोरियां बरामद कर लीं। आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि अजयपाल की तहरीर पर आरोपी चंद्रसेन को नामजद किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें