फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हवालात से लंगड़ाते हुए निकला थाने में रील बनाने का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। हिरासत के दौरान थाने में रील बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर वायरल करने के आरोपी फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 15 निवासी इरिश खान उर्फ बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी सब्जी की दुकान चलाता है। आर्म्स एक्ट में वह पहले भी जेल जा चुका है। शुक्रवार को इरिश खान और प्रेम गुप्ता को बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया था। इस दौरान प्रभु गुप्ता ने अपने घर बात कराने का अनुरोध करते हुए मोबाइल फोन मांगा। किसी तरह से इरिश ने उसी मोबाइल फोन से थाने के अंदर की रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी। इससे पुलिस की गोपनीयता भंग हुई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें