फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय के आरोपी ने की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय व्यक्ति हसीन ने दूसरे समुदाय की छह वर्षीय बच्ची से दरिंदगी की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर आरोपी उसका गला दबाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी छत से कूदकर भाग गया। पुलिस ने आठ घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची के पिता रामपुर जिले के निवासी हैं, वह शहर के प्रेमनगर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के मैदान में रहकर मिट्टी के बर्तन बनाने व बेचने का काम करते हैं। मंगलवार शाम छह बजे उनकी छह वर्षीय बच्ची कॉलेज के मैदान में खेल रही थी। तभी वहां मौलानगर निवासी 48 वर्षीय हसीन पहुंच गया। हसीन बच्ची को बहाने से मैदान में बने कमरे में ले गया। बच्ची के साथ अश्लील हरकत की तो बच्ची रोने लगी। इस पर हसीन ने बच्ची का गला दबाकर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों को देखकर हसीन बच्ची को छोड़कर मकान की छत से कूदकर भाग गया।
-
हसीन पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मुकदमे
बच्ची के पिता स्थानीय लोगों के साथ रात में ही बेटी को लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे। केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह समेत कई और हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर आ गए। हसीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। हसीन पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। हसीन पहले भी जेल की हवा खा चुका है। इस बार पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें