फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरोपी ने सिपाहियों पर भी तान दिया तमंचा

Wed, 12 Feb 2025 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस चौकी के सामने गोली मारने वाला कुली नौबत यादव भले ही घटना के दौरान अकेला दिखा, पर उसका हौसला गजब का था। उसके पास दो गोलियां थीं, जिसमें से एक वह तमंचे में पहले से लोड करके लाया था। यह गोली उसने अनुज पांडेय के सीने पर मार दी।
विज्ञापन

तुरंत ही उसने दूसरा कारतूस लोड किया और चारपाई पर लेटे अतुल पर भी गोली चला दी। इसके बाद वह मौके से भागने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर सेटेलाइट पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी उसकी ओर दौड़े।
तब नौबत ने उनके ऊपर भी तमंचा तान दिया। इससे पुलिसकर्मी जहां के तहां ठिठक गए। उन्हें डराकर नौबत ने फिर निकलने की कोशिश की तो चौकी पर तैनात सिपाही दीपांशु, कुर्बान अली और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे दौड़कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

फायरिंग से सहमे लोग, कुछ स्टैंड तो कुछ बसों में दुबके : शाम साढ़े छह बजे वारदात के दौरान सेटेलाइट बस अड्डे पर आम दिनों की तरह भीड़ और रौनक थी। फायरिंग की आवाज और चीखपुकार सुनकर वे चौंक गए। देखा तो नौबत हाथों में तमंचा लिए खड़ा था।
उसके सिर पर खून सवार था। ये नजारा देखकर लोग घबरा गए और वहां भगदड़ सी मच गई। कुछ लोग बस स्टैंड के शेड की ओर भागे तो कुछ बसों में जाकर दुबक गए। आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ लिया तो लोग बाहर निकले और घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें