फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज निकाली जाएगी 166वीं राम बरात, हुरियारे करेंगे मोर्चाबंदी

Mon, 02 Mar 2026 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्व धरोहरों में शामिल ब्रह्मपुरी से निकाली जाने वाली राम बरात सोमवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। ब्रह्मपुरी स्थित नृसिंह मंदिर से सुबह 10 बजे पूजा-पाठ के बाद इसकी शुरुआत होगी। हुरियारे जगह-जगह मोर्चाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

रामलीला सभा कमेटी के प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि 165 साल पुराने लकड़ी के रथ को सजाया गया है। रामलीला के शुरुआती दौर से ही हर वर्ष रथ को सिर्फ राम बरात के लिए ही निकाला जाता है। रथ पर भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूप सवार होकर शहर में निकलेंगे। यात्रा की शुरुआत नृसिंह मंदिर से होगी। मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, घंटाघर, नावल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराह, साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा होते हुए नृसिंह मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।
शोभायात्रा में रथ के साथ तमाम झांकियां रहेंगी। इस बार चंद्र ग्रहण की वजह से राम बारात होली से एक दिन पहले निकाली जा रही है। बरेली की राम बरात आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए लोग आसपास के इलाकों से भी आते हैं। राम बरात के दौरान पानी की कमी न हो, इसके लिए 15 जगह 17 टैंकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें