फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टीजीटी परीक्षा आज से, 20 केंद्रों पर 32,365 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Wed, 03 Jun 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) परीक्षा जिले के 20 केंद्रों पर आज से होगी। दो दिनों में चार पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 32,365 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों को चार जोन में बांटकर एडीएम वित्त, एडीएम न्यायिक, सिटी मजिस्ट्रेट और डीसी एनआरएलएम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

तीन और चार जून को आयोजित होने वाली टीजीटी परीक्षा में पहले दिन 17,818 और दूसरे दिन 14,547 परीक्षार्थी बैठेंगे। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रहेगी।
नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। चार-चार सेक्टर ओर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। परीक्षा कक्ष सीसी कैमरों की निगरानी में होंगे। कंट्रोल रूम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच और अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। नोडल अधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। औचक निरीक्षण के लिए भी टीमें नियुक्त की गईं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें