फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः टीईटी परीक्षा से पहले एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गिरोह, धरे गए 6 'मुन्नाभाई'

Sun, 18 Nov 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के शुरू होने से पहले रविवार सुबह एसटीएफ बरेली ने मुरादाबाद से सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी परीक्षार्थियों के स्थान पर खुद परीक्षा देने वाले थे।

विज्ञापन


एसटीएफ इंस्पेक्टर अजयपाल ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी सचिन निवासी कांशीराम नगर, जितेंद्र निवासी लोधीपुर बीजलपुर, विपिन निवासी जालौन, सौरभ निवासी कानपुर, मिथिलेश और सिप्पू निवासी निवासी जमुही प्रांत बिहार हैं। सभी आरोपी जनपद के अलग अलग क्षेत्र में सक्रिय थे। सूत्रों ने बताया कि दो आरोपियों को बुध बाजार से, दो आरोपियों को मंडी समिति स्थित निजी स्कूल और दो आरोपियों को मझोला से पकड़ा गया है। ये सभी आरोपी परीक्षा केंद्र के पास मौजूद थे।

Trending Videos
विज्ञापन

पकड़े गए साल्वर - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ अब इन छह आरोपियों से पूछताछ कर इनके गिरोह के सरगना सहित अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी का प्रयास कर रही है। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों से एक से दो लाख रुपये तक लिए जाते हैं। रविवार को मुरादाबाद के 38 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) परीक्षा आयोजित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें