फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी पर होगी कड़ी कार्रवाई, घोटाले की राशि की होगी रिकवरी : राजनाथ 

Sat, 17 Feb 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Rajnath Singh
विज्ञापन

आतंकवाद और बातचीत एकसाथ संभव नहीं हैं। हमारी सेना और सुरक्षा बल दुश्मनों को लगातार कड़ा जवाब दे रहे हैं। देश के सम्मान से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा यह बात केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल के आवास पर मीडिया से कही। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक उनके साथ मौजूद रहे।

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के भागने पर गृहमंत्री ने कहा कि वह चाहें कहीं भी हो कड़ी कार्रवाई होगी और सारी राशि की रिकवरी की जाएगी। सीमा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे सीजफायर और घुसपैठ की कोशिशों पर कहा कि हमारी सेना लगातार मुहतोड़ जवाब दे रही है। 2017 के अंदर बड़ी तादात में आतंकवादियों पर हमारी सेना और सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ती आतंकी घटनाओं पर कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर बोलना ठीक नहीं।  इतना ही कहना चाहूंगा कि देश को अपनी सेना और सुरक्षाबलों पर भरोसा होना चाहिए। किसी भी सूरत में देशवासियों का मस्तक झुकने नहीं दिया जाएगा। आने वाले समय में पाकिस्तान को सबक सिखाने के सवाल को टालते हुए कहा, जो भी होगा लेकिन देश का सिर नहीं झुकने देंगे। राजनाथ ने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से लगातार हरकतों पर कहा कि उनका मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। महबूबा मुफ्ती द्वारा पाकिस्तान से बातचीत बंद नहीं होने की बात कही जा रही है, क्या वहां बातचीत के हालात हैं। इसके जवाब में राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद और बातचीत एकसाथ संभव नहीं है। कश्मीर में पत्थरबाजों से केस वापस लेने पर कहा कि ऐसे लोगों से केस वापस लिए हैं, जो पहली बार इन घटनाओं में शामिल थे। उनमें से बहुत सारे सही रास्ते पर भी आ गए हैं। हमारा मकसद किसी को लंबे समय तक जेल में रखकर हार्डकोर क्रिमिनल बनाना नहीं है। सोची-समझी रणनीति के तहत ऐसा किया गया, लेकिन जो ऐसी हरकत करेंगे उनके खिलाफ  कार्रवाई जरूर होगी। कश्मीर में आतंक का सफाया नहीं हो सका और देश में चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से रामरथ यात्रा आदि शुरू की गई है, इस पर कहा कि चिंता न करें, देश की देश की आन-बान-शान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। पाकिस्तान के साथ ही दोकलम में चीन के सिर उठाने पर कहा कि चीन के साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं। सीमा पर अगर कुछ मतभेद होते हैं तो हम मिल बैठकर सुलझा लेते हैं। आतंकवाद और बेरोजगारी के बीच सम्बंध पर कहा कि आतंकवाद को सिर्फ  इससे जोड़कर नहीं देखा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें