फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग: बरेली के आसपास ही है सदाकत और उसके गुर्गे, एटीएस जल्द कर सकती है गिरफ्तारी

Fri, 18 Oct 2019 12:37 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

टेरर फंडिंग के मामले में अभी तक खामोशी से सदाकत और उसके गैंग की गतिविधियों पर नजर रख रही एटीएस टीम अब एक्शन के मूड में है। टीम ने परतापुर और इज्जतनगर क्षेत्र से कई संदिग्धों को शक के आधार पर उठा लिया है। सूत्र बताते हैं कि सदाकत और उसके गुर्गे शहर के आसपास ही हैं। एटीएस अब संदिग्धों की मदद से इनकी गिरफ्तारी का रास्ता तलाश रही है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि नेपाल से हो रही टेरर फंडिंग के मामले में यूपी एटीएस ने लखीमपुर खीरी में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें इज्जतनगर थाने के परतापुर चौधरी निवासी उम्मेद अली और समीर सलमानी भी शामिल थे। एटीएस ने इस मामले में परतापुर के ही सदाकत और फहीम को बतौर आरोपी शामिल किया है। 

इसके बाद से एजेंसियां इनकी तलाश कर रही हैं। सदाकत की कार इज्जतनगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी मिलने के बाद जब एटीएस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा तो अब टीम एक्शन के मूड में आ गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को बरेली एटीएस टीम के प्रभारी मंजीत सिंह इज्जतनगर थाना पुलिस को लेकर परतापुर पहुंचे। वहां टीम ने सदाकत, फहीम और सिराज के घर का जायजा लिया। सदाकत के घर ताला पड़ा था। फहीम और सिराज तो घर पर नहीं मिले, लेकिन उनके परिवार मौजूद थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

सभी ने बताया कि कई दिनों से दोनों घर पर नहीं हैं। उनसे बात भी नहीं हो पा रही है। टीम अब उनके मोबाइल नंबरों के सहारे उन तक पहुंचने का लिंक खोज रही है। सदाकत के साथी राजा की तमंचे में गिरफ्तारी के बाद उसका साथी रहपुरा निवासी गुद्दल अपने परिवार समेत फरार हो गया था।

सूत्रों के मुताबिक उसकी लोकेशन उत्तराखंड में है। एटीएस ने रहपुरा में दबिश देकर गुद्दल के भाई पिंटू को पकड़ लिया। शक है कि पिंटू भी इस धंधे में शामिल है, क्योंकि गुद्दल ने कुछ लेनदेन पिंटू की पत्नी के खाते से भी किया था। चर्चा है कि सदाकत काठमांडू भाग गया है, लेकिन एटीएस उसकी लोकेशन शहर के आसपास मानकर ही काम कर रही है। 

देर शाम फहीम और साजिद को पुराना शहर से उठाने की चर्चा थी पर एटीएस और पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। हालांकि आजकल में ही कुछ बड़े धंधेबाजों की गिरफ्तारी का संकेत दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें