क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव से चचेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाकर साथ ले जाने का आरोप है। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। युवती की मां ने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को युवक उनकी बेटी को ले गया। आरोप है कि शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन कार्रवाई नहीं की। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गाय। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि शांति के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।