फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धार्मिक जुलूस को लेकर दुवाहट गांव में तनाव, विधायक के आवास पर हुई बैठक बेनतीजा

Tue, 25 Jul 2023 06:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एक पक्ष जुलूस दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की जगह से निकालना चाहता है। इसको लेकर दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है। इस विवाद को लेकर मंगलवार को विधायक के आवास पर एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 
विज्ञापन
विधायक के आवास के बाहर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के दुवाहट गांव में धार्मिक जुलूस को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हैं। एक पक्ष जुलूस दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की जगह से निकालना चाहता है। इसको लेकर दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है। विवाद के निपटारे के लिए मंगलवार को विधायक के आवास पर एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता में दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाई मगर, मगर कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

विज्ञापन


एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष धार्मिक स्थल की जगह से जबरन जुलूस निकालना चाहता है। छह महीने पहले जुलूस सीसी रोड से निकालने के लिए समझौता हुआ था। इसके बाद भी वह इसी जगह से निकलना चाह रहे हैं। विधायक आवास पर करीब तीन घंटे तक चली बैठक में तय हुआ कि धार्मिक स्थल के पीछे की ओर से जुलूस निकाला जाएगा।

विज्ञापन

लिखित समझौता कराने की मांग 

29 जुलाई को जुलूस निकालने के बाद 30 जुलाई को वहां दीवार खड़ी करा दी जाएगी। इस पर एक पक्ष लिखित समझौता करने की बात कहने लगा। उनका कहना था कि पहले भी समझौते के बाद दूसरे पक्ष के लोग मुकर चुके हैं। प्रशासन बिना लिखित समझौते के नई परंपरा डलवा चुका है। ऐसे में अधिकारी लिखित समझौता कराएं। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग उठकर चले गए।

नवाबगंज के एसडीएम राजेश चंद्रा ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को समझा दिया गया है। वह सहमत भी हो गए। एक पक्ष लिखित समझौते की बात कह रहा है। गांव में कोई नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। जिस रास्ते से जुलूस निकलता आ रहा है उसी रास्ते से निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें