फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शूटिंग रेंज के लिए टेंडर जारी, जल्द खिलाड़ी लगा सकेंगे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राइफल क्लब परिसर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार की गई शूटिंग रेंज अब शहर के निशानेबाजों के सपनों को उड़ान देगी। सात करोड़ रुपये की लागत से बनी इस रेंज के संचालन के लिए तीसरी बार टेंडर निकाला गया है। इसके जरिये निजी एजेंसी को 15 वर्षों के लिए रेंज के रखरखाव और संचालन का जिम्मा सौंपा जाएगा। इसमें उपकरणों और इंटीरियर का रखरखाव भी शामिल है। इससे पहले दो बार मानक पूरे नहीं कर पाने पर टेंडर रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन

शूटिंग रेंज खुलने के बाद खिलाड़ी यहां नियमित अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही, शहर को प्रतियोगिताओं की मेजबानी के भी अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि शूटिंग रेंज के लिए तीसरी बार टेंडर मांगे गएं हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे संचालन के लिए निजी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें