फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों ने पीटा तो घर छोड़कर चली गई दस साल की बच्ची

विज्ञापन
लापता बच्ची। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता को भटकती मिली तो उन्होंने पुलिस की मदद से परिवार को सौंपा

बरेली। इज्जतनगर इलाके में दस साल की एक बच्ची को घरवालों ने पीटा तो वह घर छोड़कर चली गई। भाजपा कार्यकर्ता ने उसे भटकते देखा तो चाइल्ड लाइन और पुलिस की मदद से परिवार तक पहुंचाया। पुलिस ने परिवार को फटकार लगाई और बच्ची का ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कंजादासपुर निवासी संध्या मंगलवार सुबह इलाके में रोती हुई भटक रही थी। भाजपा कार्यकर्ता मिंटू सिंह की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे बैरियर वन चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन की टीम भी पहुंच गई। बच्ची ने पुलिस से शिकायत की कि घरवाले उसे पीटते हैं। 15 दिन पहले भी उसकी पिटाई की गई थी। मंगलवार को फिर पीटा तो वह रात में घर से निकल गई और एक खंडहर में जाकर छिप गई। भूख लगने पर बाहर निकली और रोती हुई इधर-उधर भटकने लगी तभी भैया (मिंटू सिंह) चौकी ले आए। पुलिस जब बच्ची को लेकर उसके घर पहुंची तो परिवार के लोग बेफिक्र होकर चाय नाश्ता करते मिले। इस पर पुलिस ने सबको चौकी पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। हालांकि बच्ची ने अपनी जान को खतरा बताया, चाइल्ड लाइन की टीम ने भी बच्ची को परिवार के सुपुर्द न करने को कहा, इसके बावजूद पुलिस ने उसे परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस का तर्क था कि जब बच्ची का परिवार है तो उसे उन्हीं को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें