Ten trains going through Bareilly will remain for 10 days
- फोटो : Ten trains going through Bareilly will remain for 10 days
अगर आपने 28 मार्च से 6 अप्रैल के बीच ट्रेन से सफर के लिए टिकट बुक कराया है तो ट्रेनों के बारे जानकारी हासिल कर लेें। ऐसा न हो कि आपकी ट्रेन कैंसिल हो। क्योंकि बरेली रूट से गुजरने वाली करीब दस जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें 28 मार्च से छह अप्रैल के बीच निरस्त रहेंगी। ऐसा उत्तर रेलवे के सुल्तानपुर के लम्भुवा-कोइरीपुर रेलमार्ग पर होने वाले नान इंटरलाकिंग के चलते किया गया है। नान इंटरलाकिंग का काम दस दिनों तक चलेगा। लखनऊ सुल्तानपुर रूट पर 28 मार्च से मेगा ब्लाक रहेगा। इस दौरान ट्रेनें प्रभावित रहेगी। निरस्त रहने वाली ट्रेनाें में बेगमपुरा, उपासना, श्रमजीवी, कुंभ एक्सप्रेस प्रमुख है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12237-38) : 31 मार्च से 5 अप्रैल तक और 30 मार्च से 4 अप्रैल तक
- उपासना एक्सप्रेस (12327-28) : 30 मार्च से 4 अप्रैल और 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक
- हिमगिरी एक्सप्रेस (12331-32) : 28, 31 मार्च, 4 अप्रैल और 30 मार्च, 2, 3, 4 अप्रैल को
- कुंभ एक्सप्रेस (12369-70) : 29, 30 मार्च, 1, 2, 3 अप्रैल और 30 मार्च, 2, 3, 6 अप्रैल को
- श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391-92) : 30 मार्च से 5 अप्रैल और 31 मार्च से 6 अप्रैल तक
- हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस (13049-50) : 28 मार्च से 4 अप्रैल तक और 30 मार्च से 6 अप्रैल तक
- पाटली पुत्र-चंडीगढ़ (13255-56) : 29 मार्च, दो अप्रैल और 30 मार्च, 3 अप्रैल को
- सद्भावना एक्सप्रेस (14008-07) : 30 मार्च, 4 अप्रैल और 31 मार्च, 5 अप्रैल को
- सद्भावना एक्सप्रेस (14016-15) : 31 मार्च, 5 अप्रैल और 3, 5 अप्रैल को
- हरिहर एक्सप्रेस (14524-23) : 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक और 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक