फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकाया टैक्स जमा न करने पर 10 दुकानें सीज, कुर्की के नोटिस चस्पा, व्यापारियों में आक्रोश

Sun, 04 Feb 2024 09:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नगर निगम इन दिनों बकाया टैक्स वसूली पर जोर दे रहा है। शहर में ऐसे दुकानदारों की काफी संख्या है जिन पर नगर निगम का लाखों रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बकाया टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने श्यामगंज और डीडीपुरम इलाके में 10 दुकानों को सीज कर दिया। कई दुकानों पर कुर्की के नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। व्यापारियों को इस बारे में पता लगा तो वह आक्रोशित हो गए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नगर निगम पहुंच कर उपनगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


नगर निगम इन दिनों बकाया टैक्स वसूली पर जोर दे रहा है। शहर में ऐसे दुकानदारों की काफी संख्या है जिन पर नगर निगम का लाखों रुपये का टैक्स बकाया है। बकायेदारों के खिलाफ अभियान के तहत नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। इधर, व्यापारी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि दुकानों को सील करने की कार्रवाई भेदभावपूर्ण है। जिन दुकानों पर आठ-दस लाख बकाया है उनको छोड़ कर एक-दो लाख बकाया वाली दुकानों को सीज किया जा रहा है। कुर्की नोटिस चस्पा करने से पहले भी व्यापारियों को नहीं बताया गया।

उपनगर आयुक्त से मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया और कई मांगों को भी उठाया। उप नगर आयुक्त ने सुभाषनगर मार्केट में शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में विकास अग्रवाल, अभय अग्रवाल, अनुज गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा, विक्की बग्गा, परमेंद्र पाल सिंह, मंजीत सिंह, पारस अग्रवाल, असीम जौहरी, संजय कटेरिया, अजय कुमार, धीरेंद्र गंगवार, मोनू, पवन निहलानी, हर्ष अग्रवाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने रखीं ये मांगें
- व्यापारियों को टैक्स गणना का फार्मूला बताया जाए। फार्मूले का नगर में प्रचार प्रसार कराया जाए।
- सीबीगंज के शिव मंदिर मार्केट की 17 दुकानों के लिए अलग-अलग टैक्स का नोटिस दिया जाएं। एक साथ 17 दुकानों का टैक्स नोटिस जारी न किया जाए।
- नोटिस देते समय समय व्यापारी को टैक्स का पूरा हिसाब भी दिया जाए।
- किसी भी दुकान को सील न किया जाए, बल्कि उसके बैंक खाते को सील कर वसूली के लिए कहा जाए।
- व्यापारी अपनी दुकानों का म्यूटेशन अप्लाई करता है तो उसका निस्तारण शीघ्रता से कराया जाए।
- सुभाष नगर मार्केट में शौचालय बनवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें