कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली मंडल में हाई अलर्ट किया गया है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों की 11 टीमें गठित की हैं। प्रशासन के मुताबिक सावन के पहले सोमवार को 10 लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक करने की संभावना है।