फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और तपेगा सूरज, फिर राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से राहत की उम्मीद एक बार फिर जगी है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में दो दिन तक अभी तपिश बरकरार रहने और फिर हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही हवाओं में स्थिरता बनी रही और माहौल अनुकूल रहा तो करीब पांच दिन बाद बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों बारिश के अनुकूल माहौल न बनने से मंडरा रहे बादल बगैर बरसे ही चले गए। वहीं, एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के आसार है। इससे तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री तक लुढ़कने से लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। अगर हवाएं स्थिर रहीं और अनुकूल माहौल बना तो हल्की बारिश होने से काफी राहत मिल सकती है। शनिवार को तापमान अधिकतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 37.4 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, हवा में नमी 34 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें