फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाई में पलटा टेंपो, तीन घायल

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो। संवाद
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। अगरास-शंखा रोड पर मंगलवार सुबह शाही की ओर से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में टेंपो में बैठे एक ही गांव के तीन यात्री घायल हो गए। गांव मड़ौली निवासी ब्रजलाल, सोमवती कश्यप, रामश्री मौर्य मंगलवार सुबह शाही से टेंपो से घर लौट रहे थे। अगरास-शंखा रोड पर इंजीनियरिंग काॅलेज के पास टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसमें तीन लोग टेंपो के नीचे दब गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से टेंपो को सीधा कराया और तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें