फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोर्ट से नहीं मिली राहत, राना के भाई 25 हजार के इनामी गौरीशंकर ने किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर 22 जून को हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना के भाई 25 हजार के इनामी गौरीशंकर ने मंगलवार दोपहर एसएसपी दफ्तर पहुंचकर समर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसका कोई कसूर नहीं है। प्रॉपर्टी के सभी काम राजीव ही देखता है।
विज्ञापन

पुलिस काफी दिनों से गौरीशंकर की तलाश कर रही थी। गौरीशंकर समेत पांच फरार आरोपियों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उधर, गौरीशकंर ने वकील के जरिये हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने व अग्रिम जमानत देने की अपील की थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने गौरीशकंर की याचिका निरस्त कर दी। इधर, पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से गौरीशंकर ने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एसएसपी दफ्तर में आत्मसमर्पण कर दिया।
लखनऊ और प्रयागराज में काटा वक्त
बारादरी पुलिस ने गौरीशंकर को थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद उसे इज्जतनगर थाने ले जाया गया। उसने बताया कि इस घटनाक्रम से उसका कोई लेना-देना नहीं है। वह अपने परिवार के साथ अलग रहता है और घटना के वक्त मौके पर भी नहीं था। रिपोर्ट दर्ज होने पर वह घबरा गया था और कानूनी जानकारों से सलाह लेने के बाद लखनऊ और प्रयागराज में जाकर रह रहा था। वहीं से कोर्ट में पैरवी कराकर गिरफ्तारी पर स्टे लेने के प्रयास में था, पर सफल न हो सका। तब उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

दबिश देती रह पुलिस, सरेंडर करते गए आरोपी
गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देती रही, लेकिन एक आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। आदित्य उपाध्याय और उसके बेटे ने घटनास्थल पर ही गिरफ्तारी दी थी। दूसरे गुट के राजीव राना ने ध्वस्तीकरण के दौरान मीडिया के सामने समर्पण किया था। उसके भाई संजय और अब दूसरे भाई गौरीशंकर ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर समर्पण कर दिया। समर्पण करने वाले पांचों लोग गोलीकांड के मुख्य आरोपी हैं। एसएसपी ने राजीव राना के समर्पण करने को लेकर जांच के आदेश भी दिए थे, लेकिन अभी तक साजिश उजागर नही हो सकी है।
चांद मियां समेत 55 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष
इज्जतनगर पुलिस के मुताबिक इस मामले में दो रिपोर्ट दर्ज हुई थीं। पुलिस की ओर से नौ नामजद समेत भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें 47 आरोपी प्रकाश में आए हैं। इनमें 13 नामजद समेत 32 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरीशंकर 32वां आरोपी है। इसमें 23 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। इनमें सीके वैली होटल का मालिक चांद मियां समेत 25-25 हजार के चार इनामी शामिल हैं। वहीं, आदित्य के चौकीदार की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में 22 की गिरफ्तारी शेष है। इस तरह कुल 55 आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। ब्यूरो
गैंगस्टर लगाकर जब्त की जाएगी संपत्ति
गोलीकांड के आरोपियों को गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा रहा है। इन पर जल्दी ही चार्जशीट और फिर गैंगस्टर व रासुका जैसी कार्रवाई की जाएगी। अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति भी प्रशासन की मदद से जब्त की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें