फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की टक्कर से टेंपो खाई में गिरा, महिला की मौत

विज्ञापन
भमोरा  फाईल फोटो आरती
विज्ञापन
भमोरा। भमोरा-आंवला मार्ग पर कुड्डा पुल के पास मंगलवार को वाहन की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कैंट के झील गोटिया निवासी दीपेश यादव मंगलवार सुबह मनौना धाम बुकिंग में ऑटो लेकर गए, जहां बुकिंग वाली सवारियों को छोड़ वापस आते समय सेंधा निवासी 27 वर्षीय आरती पत्नी टिंकू यादव भमोरा आने के लिए टेंपो में बैठी थीं। वहीं, बदायूं के घटपुरी निवासी रामादेवी पत्नी त्रिलोक,जो की अपने मायके बिलौरी से वापस लौट रही थीं। वहीं, ग्राम मालगांव से एक सहायक अध्यापिका व एक कैंसर पीड़ित महिला ऑटो में बैठी थीं। ग्राम कुड्डा में बने पुल को जैसे ही पार किया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर 12 फीट खाई में जा गिरा। चीख पुकार की आवाज पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण व राहगीर इकट्ठे हो गए और मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को खाई से निकलवाया। रामादेवी और आरती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। आरती को ढाई माह की पुत्री थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-
ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

नवाबगंज। ट्रैक्टर के पार्ट्स लेने जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धौरेरा गांव के 22 वर्षीय आकाश कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। हरपाल ने बताया कि उनका बेटा आकाश सुबह आठ बजे ट्रैक्टर के पार्ट्स लेने पूरनपुर जा रहा है। वह पैदल ही घर से जंगल के रास्ते से निकल कर जनपद पीलीभीत के जहानाबाद में स्थित रेलवे स्टेशन शाही से 100 मीटर पहले ही रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। मंगलवार की सुबह कोहरा होने के कारण बरेली की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। संवाद

नशे में कार चालक ने स्कूल बस में मारी टक्कर
मीरगंज। मिलक स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल की बस में मंगलवार को अवंतिका पेट्रोल पंप के सामने कार से टक्कर हो गई। बस में स्कूली बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक शराब के नशे में धुत था। तेज गति से वाहन चला रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को पकड़ लिया। चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही स्कूल बस और थार कार दोनों को कब्जे में लिया है। संवाद

गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार घायल

बहेड़ी। कस्बे के नारायन नगला रोड पर सुबह करीब छह बजे घने कोहरे के बीच बाइक सवार गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से बाइक जा टकराई, जिसमें बाइक चालक घायल हो गया। रुद्रपुर निवासी सुरजीत सिंह बाइक पर सवार होकर शीशगढ़ की ओर जा रहे थे। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उनके परिजनों से रुद्रपुर के निजी अस्पताल लेकर चले गए। संवाद

भमोरा  फाईल फोटो आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें