फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन भर चटक धूप से तीन डिग्री चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सप्ताह भर से मंडरा रहे बादलों का सिलसिला शनिवार को थमा। दिन भर तेज धूप रही और पारा में तीन डिग्री बढ़त दर्ज हुई। मौसम विभाग ने दो दिन तक आसमान साफ रहने, तेज धूप निकलने से उमस का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में हुई खंडवर्षा से अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शनिवार को सुबह से ही धूप रही। दोपहर में पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में मौजूद 80 फीसदी नमी ने तपिश से राहत जरूर दिलाई पर उमस ने पसीने से तरबतर कर दिया।
रात में भी आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़त के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं बन रहा। दो दिन तक बारिश के आसार कम हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
34.6
26.5
आसमान साफ रहेगा। चटक धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडराएंगे।
सूर्योदय 5:47
सूर्यास्त 6:41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें